简体中文
繁體中文
English
Pусский
日本語
ภาษาไทย
Tiếng Việt
Bahasa Indonesia
Español
हिन्दी
Filippiiniläinen
Français
Deutsch
Português
Türkçe
한국어
العربية
اردو
बांग्लादेश: इमारतों में आग लगने से 78 की मौत
एब्स्ट्रैक्ट:इमेज कॉपीरइटReutersबांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में आग लगने की घटना में कम स
इमेज कॉपीरइटReuter
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में आग लगने की घटना में कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई है. करीब 40 लोग बुरी तरह ज़ख्मी हुए हैं.
अग्निशमन सेवा के महानिदेशक अली अहमद ख़ान का कहना है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है.
राजधानी के पुराने शहर इलाके के चौक बाज़ार की एक इमारत में सबसे पहले आग लगी थी. ये रिहाइशी इमारत थी जिसमें कैमिकल रखने का एक गोदाम भी था.
देखते देखते आग दूसरी इमारतों में फैल गई. आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन सेवा की करीब 30 गाड़ियां मौक़े पर पहुंची हैं.
बताया जा रहा है कि अब तक 12 शवों को इमारत से निकाला जा चुका है. फ़िलहाल 95 फीसदी आग पर काबू पा लिया गया है.
ढाका में मौजूद बीबीसी संवाददाता का कहना है कि इस तरह की एक घटना नौ साल पहले भी हुई थी जिसमें 120 लोगों की मौत हुई थी. लेकिन इसके बावजूद अधिकारियों ने इस इलाके की इमारतों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं की.
इमेज कॉपीरइटReutr
अली अहमद ख़ान का कहना है कि आग बुझाने के बाद खोज अभियान चलाया जाएगा.
उनका कहना है कि आग लगने का कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है.
कुछ लोगों का कहना है कि सीएनजी सिलेंडर फटने से आग शुरु हुई लेकिन जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा."
वहां प्लास्टिक था, कैमिकल था और इस कारण तेज़ी से आग फैल गई."
इमेज कॉपीरइटReuter
इमेज कॉपीरइटReuter
अस्वीकरण:
इस लेख में विचार केवल लेखक के व्यक्तिगत विचारों का प्रतिनिधित्व करते हैं और इस मंच के लिए निवेश सलाह का गठन नहीं करते हैं। यह प्लेटफ़ॉर्म लेख जानकारी की सटीकता, पूर्णता और समयबद्धता की गारंटी नहीं देता है, न ही यह लेख जानकारी के उपयोग या निर्भरता के कारण होने वाले किसी भी नुकसान के लिए उत्तरदायी है।
WikiFX ब्रोकर
IC Markets Global
D prime
EBC FINANCIAL GROUP
AVATRADE
STARTRADER
GTCFX
IC Markets Global
D prime
EBC FINANCIAL GROUP
AVATRADE
STARTRADER
GTCFX
WikiFX ब्रोकर
IC Markets Global
D prime
EBC FINANCIAL GROUP
AVATRADE
STARTRADER
GTCFX
IC Markets Global
D prime
EBC FINANCIAL GROUP
AVATRADE
STARTRADER
GTCFX
